लापरवाही - दो महिलाओं को जारी कर दिया एक ही आधार कार्ड नंबर।

( पब्लिक वार्ता )


हरपालपुर। क्षेत्र से सटे उत्तर प्रदेश के महोबकंठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरी गांव  जिला महोबा उत्तरप्रदेश  में  एक ही आधार नम्बर पर दो महिलाओं के आधार कार्ड बने होने का अजीब मामला सामने आया है। जिसके चलते किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने में दोनों को ही दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मामला तब प्रकाश में आया जब पिपरी गांव निवासी रज्जु अरजरिया अपनी माँ रामबाई अरजरिया का आधार कार्ड लेकर बैंक में किसान सम्मान निधि के रुपए खाते में चेक करने के लिए गए तो वह राशि रामबाई अहिरवार के बैंक खाते में पहुँच रही है और पेंशन की राशि भी रामबाई अहिरवार के खाते में पहुँच रही है। सरकारी योजना का लाभ लेने से वंचित हो रहे है दोनों। निजी आधार केंद्र पर बनाये गए आधार कार्ड की बड़ी लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

ऐसे में जब दोनों में से कोई एक महिला किसी योजना लेने में अपना आधार नम्बर यूज कर लेती है। तब दूसरी महिला उसी योजना का लाभ लेने से वंचति हो रही है। साथ ही बताया गया कि दोनों महिलाएं एक ही गांव की है।
Labels:

Post a Comment

[blogger]

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget