आशीष कंधवे भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित

आशीष कंधवे भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित
(पब्लिक वार्ता )

दिल्ली । हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्यरत संस्था मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा विश्व हिंदी साहित्य परिषद्, भारत के अध्यक्ष एवं गगनांचल के सह संपादक आशीष कंधवे जी को विश्व पुस्तक मेले में भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित किया।
इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन 'अविचल',राष्ट्रीय महासचिव कमलेश कमल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, केबीएस प्रकाशन के संजय साफी एवं भावना शर्मा भी उपस्थित रहें।
ज्ञात हो कि श्री कंधवे ने इंग्लैंड, हॉलैंड, बेल्जियम, फ़्रांस, स्विटज़रलैंड, ताशकंद, दक्षिण अफ़्रीका, मॉरीशस, दुबई, आबूधाबी, शारजाह, कम्बोडिया, वियतनाम, थाईलैंड, श्रीलंका, इंडोनेशिया, जर्मनी, चेक, हंगरी, ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया, मस्कट, टर्की, इटली, वेटिकन सिटी आदि कई देशों में साहित्यिक यात्राएँ कर हिंदी को सशक्त किया है।
साथ ही कई पुस्तकों का लेखन व संपादन किया है। साथ ही समकालीन हिंदी साहित्य में एक प्रखर कवि, संपादक, समीक्षक और प्रवासी साहित्य के जानकार के रूप में आपकी पहचान तथा देश-विदेश में हिंदी भाषा साहित्य और संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए संकल्पबद्ध योद्धा के रूप में है।
Labels:

Post a Comment

[blogger]

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget