रैकवार समाज का ऐतिहासिक फैसला:मृत्यु भोज बन्द

रैकवार समाज का ऐतिहासिक फैसला:मृत्यु भोज बन्द 
 ( पब्लिक वार्ता )
सागर :- मध्यप्रदेश सागर जिले के इतिहास में यहाँ की माझी रैकवार समाज ने आज एक बड़ा फैसला लिया कि मृत्यु भोज नहीं करेंगे।
हुआ यह कि शहर के प्रमुख समाजसेवी अशोक रायकवार के पिताश्री गोपीचन्द जी का विगत देर रात्रि करीब 97वर्ष की आयू में निधन हो गया फलस्वरूप आज श्मशान में उनके ज्येष्ठ पुत्र अशोक ने मुखाग्नि दी।उन्होंने अपने नजदीकी समाजसेवी लोगों को परिजनों की सहमति से मृत्यु भोज न करने की बात की। इसके उपरांत काशीराम रैकवार पत्रकार ने श्रद्धानजली सभा में मृत्यु भोज न कराने की घोषणा के साथ साथ स्वर्गीय गोपीचंद रायकवार के समाजसेवी कार्यों पर प्रकाश डाला तथा मृत आत्मा की शान्ति हेतु एवं परिजनों को अथाह दुख सहन करने हेतु ईश्वर से शक्ति देने के लिए करीब एक हजार उपस्थित जन समुदाय ने दो मिनिट मोनधारण किया।

ॐ शान्ति, ॐ शान्ति के घोष से वातावरण गुंजायमान रहा। श्रद्धानजली सभा मे शहर के नामीगिरामी परिवारों के वरिष्ठ जानो के अलावा समाजबंधु भारी तादाद में उपस्थित थे। 
Labels:

Post a Comment

[blogger]

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget