साइकिल गोदाम में लगी आग लाखों संपत्ति खाक
( पब्लिक वार्ता )
छतरपुर। जिला मुख्यालय छतरपुर के परवारी मोहल्ले में स्थित जैन साईकिल स्टोर के गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। इस आगजनी में लाखों की संपत्ति खाक होने का अनुमान है। कुछ महीने पहले इसी मोहल्ले में एक अन्य मकान में भी भीषण आग लग गई थी।
जानकारी के मुताबिक जैन साईकिल स्टोर के संचालक उदयभान जैन दाऊ के परवारी मोहल्ला स्थित तीन मंजिला मकान में गोदाम है। इस गोदाम में आज तड़के अचानक आग की लपटें निकने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया।

Post a Comment