कलेक्टर मोहित बुंदस ने फौती शस्त्र लायसेंस किए स्वीकृत
( पब्लिक वार्ता ) छतरपुर
छतरपुर। जिले के कलेक्टर मोहित बुंदस ने शस्त्र शाखा में पेंडिग पड़े फौती शस्त्र लायसेंसों को स्वीकृत कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शस्त्र शाखा में लगभग तीन दर्जन फौती शस्त्र लायसेंस पेंडिंग में पड़े थे कलेक्टर ने इन सभी फाइलों को खानापूर्ति करने के बाद स्वीकृत कर दिया है। शस्त्र शाखा में फौती लायसेंस लेने वालों की काफी लंबे समय से भीड़ लगी हुई थी। इस संबंध में कलेक्टर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा था कि फौती शस्त्र लायसेंस जारी करने में उन्हें किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है और शासन के निर्देश भी हैं कि समय सीमा में फौती शस्त्र लायसेंसों का निराकरण किया जाना चाहिए। इसी को देखते हुए कलेक्टर ने शस्त्र शाखा में पड़े पेंडिग फौती शस्त्र लायसेंसों को स्वीकृत कर दिया है। कलेक्टर की इस त्वरित कार्यवाही से शस्त्र लायसेंस लेने वालों में खुशी की लहर देखी गई है।
Post a Comment