नपा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह को दी गई विदाई

छतरपुर का विकास आखिरी दम तक करूंगीः नपा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह 
( पब्लिक वार्ता ) छतरपुर 
छतरपुर। लगातार दस वर्षो तक नपा अध्यक्ष रही श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह का दस वर्ष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नगर परिषद द्वारा आॅडोटोरियम में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें नपाध्यक्ष की विदाई व पार्षदों का सम्मान व संगीत का कार्यक्रम हुआ। जिसमें नगर पालिका सीएमओं व अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहें।
नगर पालिका परिषद छतरपुर द्वारा आयोजित विदाई समारोह में नपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह ने कहा कि मेरे द्वारा छतरपुर के विकास में कोई कमी नहीं हुई। जिले की सबसे बड़ी समस्या पानी की थी जिसे मैने पूरा किया। जैसे सड़कों का चैंड़ीकरण, पार्को लोकार्पण, दर्जनों टंकियों का निर्माण, डिवाईडरों सहित प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। इन दस वर्षो में कई कठिनाईयों का सामना भी हुआ लेकिन जनता का आर्शीर्वाद होने से कठिनाईयों को भी परास्त कर आगे बढ़ने का काम किया। कई बार विकास में कुछ लोगों द्वारा बाधा पहुंचाने का काम किया गया लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा अनुसार लोगों तक हर योजना का लाभ पहुंचाने का प्रयास भी किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इन दस वर्षो मेंकई उतार-चढ़ाव भी हुए लेकिन सत्य परेशान हो सकता है लेकिन परास्त नहीं। कार्यक्रम में सभी पार्षदों का सम्मान भी किया गया। जिसके बाद देर शाम तक संगीत का कार्यक्रम चलता रहा। इस दौरान सीएमओंअरूण पटैरिया द्वारा नपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुड्डू सिंह व पार्षदों का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान नगर पालिका सीएमओ अरूण पटैरिया, एसडीएम अनिल सपकले, उपेंद्र प्रताप सिंह लकी भैया, महिला मोर्मा जिलाध्यक्ष द्रोपती कुशवाहा, डालडे मातेले, पार्षद अभिषेक पाठक, काजू दुबे सहित अनेक नगर पालिका कर्मचारी, पार्षद व गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।

Post a Comment

[blogger]

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget