Latest Post

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती
संवाददाता – आशीष रैकवार ( पब्लिक वार्ता )

हरपालपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई हरपालपुर द्रारा स्वामी विवेकानंद की 155 वीं जयंती के मौके पर एबीवीपी ने मनाया युवा दिवस जिसमें मुख्य रूप से समिल
जिला संगठन मंत्री उमेश जी ने बताया की विश्व का सबसे बड़ा छात्र संघठन युवा है ,स्वामी विवेकानंद  हिंदुत्व के आदर्श हैं ,छात्रों को स्वामी विवेकानंद का संदेश देते हुए लक्ष्य की प्राप्ति ना होने तक नहीं रुकने की बात कही।
विवेकानंद के जीवन संदेश युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। संयोजक अभदेश अरजारीया जी ने बताया युवाओं को समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया ।
 इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के मुख्य रूप से जिला संगठन मंत्री उमेश जी ,अभदेश अरजारीया जी ,राज्जू महराज जी ,मनीष पंडे जी ,ओमप्रकश ,धीरेंन्द्र नायक ,चक्रेंन्द्र तिवारी ,ह्रीदेश कोशिक ,सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सर्दी से बचाव के लिए गरीब असहाय लोगो को बांटे कंबल ।
( पब्लिक वार्ता ) छतरपुर
लवकुशनगर । कड़ाके की सर्दी के चलते ग्राम दिदवारा में लगे क्रेशर ओम ग्रेनाइट एवं रामराजा ग्रेनाइट के संचालको द्वारा परिसर में ही पंडाल लगाकर दिदवारा सहित आसपास इलाके गरीब मजदूर असहाय वृद्ध लोगो को निःशुल्क कंबलों का वितरण किया गया ।
क्रेशर संचालक संजय जोशी ने बताया कि गरीब असहाय लोगो की मदद करना सबसे अच्छा काम है ।
समाज के लोगो को ऐसे कार्यो के लिए आगे आना चाहिए कंबल वितरण के पहले दिन करीब सौ लोगो को निःशुल्क कंबल वितरण किये गए सोमवार को ग्राम पुरा इटवा गांव पहुचकर कंबल वितरण किये जायेंगे इस कार्यक्रम संचालक विपुल अग्रवाल बीएस सिसौदिया उपेन्द्र गुप्ता अनूप गुप्ता उपस्थित रहे।

हरपालपुर  में CAA के समर्थन में निकली पदयात्रा
( पब्लिक वार्ता ) हरपालपुर
हरपालपुर /छतरपुर । हरपालपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सीएए और एनआरसी के समर्थन में नगर में पत्रक वितरित किए व पदयात्रा निकाली। पदयात्रा नारायण आश्रम छोटी कुटी से होकर नेहरू गेट ,सब्जी मंडी ,रेलवे क्रॉसिंग राठ रोड प्रमुख चौराहों को भ्रमण कर वपिस नारायण आश्रम छोटी कुट्टी पहुंची ।
पदयात्रा में शामिल लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, हमें एनआरसी चाहिए, हम सीएए का समर्थन करते हैं और सीएए के समर्थन में हैं आदि नारे लगा रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ता देश बचाओ घुसपैठिए भगाओ, जो मांग रहे हैं आजादी, हम उनको देंगे आजादी, पत्थरबाज से आजादी, आतंकवाद से देंगे आजादी और सीएए तो झांकी है एनआरसी अभी बाकी के भी नारे लगाए।
राजेश प्रजापति चंदला विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लागू सीएए वर्तमान में देश के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने इसका विरोध कर रहे लोगों से इस कानून का अध्ययन कर भ्रम को दूर करने का आह्वान किया। मौके पर कामाख्या प्रताप सिंह जी( टीका राजा)जिला पंचायत सदस्य ,भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह परिहार ,महेश राय ,दिनेश सेठ ,ममता बैसाखिया ,चकेन्द्र तिवारी आदि मौजूद थे।

भोपाल / पत्रकारिता के चुनौतीपूर्ण पेशे का सम्मान करता हूं, स्वतंत्र पत्रकारिता के बिना कोई भी लोकतंत्र नहीं चल सकता

अमेरिकी काउंसलेट जनरल डेविड जे रैंड ने सीएम से मंत्रालय में मुलाकात की।

अमेरिकी काउंसलेटजनरल डेविड जे रैंज माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों से मिले
( पब्लिक वार्ता ) छतरपुर
भोपाल.अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के काउंसलेट जनरल डेविड जे. रैंजने कहा कि स्वतंत्र पत्रकारिता के बिना लोकतंत्र नहीं चल सकता है। रैंज शुक्रवार कोमाखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय मीडिया विद्यार्थियों के साथ अंतर्राष्ट्रीय संबंध, क्लाइमेट चेंज, महिला सशक्तिकरण, लैंगिक असमानता समेत कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।
रैंज ने कहा कि वह पत्रकारिता के चुनौतीपूर्ण और जोखिमपूर्ण पेशे का सम्मान करते हैं, स्वतंत्र पत्रकारिता के बिना कोई भी लोकतंत्र चल नहीं सकता है। स्वतंत्र और मजबूत पत्रकारिता की वजह से ही लोकतंत्र में पारदर्शिता और जनता के प्रति सरकार की जिम्मेदारी तय होती है। 

 विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वामपंथियों का फूंका पुतला ।
( पब्लिक वार्ता )
छतरपुर । पिछले दिनों जेएनयू यूनिवर्सिटी में विद्यार्थी परिषद छात्र छात्राओं के साथ हुए प्राणघातक हमले को लेकर विद्यार्थी परिषद की महाराजा कॉलेज इकाई, द्वारा महाराजा कॉलेज के सामने  वामपंथ का पुतला फूंका ।
जेएनयू में हुई छात्रों के साथ मारपीट एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बाधित पहुंचाने को लेकर विद्यार्थी परिषद के द्वारा वामपंथियों का पुतला फूंका गया ।
सत्येंद्र पटवा प्रदेश मंत्री, विक्की सिंह विभाग संयोजक, उमेश साकेत जिला संगठन मंत्री ,अवधेश यादव ,विनय तिवारी ,कृष्णकांत चौरसिया, रवि कुशवाहा, सचिन मिश्रा ,कौशल बर्मा, जय कांत पाठक, आर्यन दीक्षित, रोशन सिंह ,डीके सहित विद्यार्थी परिषद के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

सोचा नहीं था तकदीर यहाँ लाएगी (डॉ.अर्पण जैन )
(पब्लिक वार्ता)
इंदौर ।10वें वर्ष में प्रवेश करते हुए हर्षित भी है और गर्वित भी। एक कमरे की कम्पनी से एक समूह तक की 9 वर्ष की यात्रा में आप सब का सहयोग, प्यार, स्नेह और समर्पण बना रहा। मुझे गर्व है कि आज तरक्की के कई रास्ते हमने साथ तय किए। मैं अभिनंदन करता हूँ आप सभी का। आगे भी ऐसा ही प्यार सेंस को दीजिए।
आज से 10 वर्ष पहले 11 जनवरी 2010 को सेंस का जन्म हुआ। ग्राहकों का विश्वास और प्रेम ही सबलता है, हम निरंतर बेहतर सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध है। जुड़े रहें, मिलकर कीर्तीमान रचेंगे। सेन्स दिवस की हार्दिक शुभेच्छाओं के साथ.
डॉ.अर्पण जैन 'अविचल' www.sansindia.com

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget